Posts

Showing posts from November, 2018

अनुष्का वाला रोल पाने के लिए रोने लगी थीं कटरीना कैफ

 फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है। कई दर्शकों ने तो उनके किरदार को शाहरुख से भी ज्यादा पसंद किया है। कैटरीना कैफ को इस बात का अंदाजा पहले से था तभी तो वे अनुष्का वाला किरदार पाने के लिए डायरेक्टर के सामने गिड़गिड़ा रही थीं। खुद कैटरीना ने यह खुलासा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के स्पेशल सेगमेंट 'जीरो का सच' में किया है।  बोलते हुए इमोशनल हो गईं कैटरीना : शाहरुख को बबिता कुमारी (कैटरीना कैफ) का किरदार पसंद है, जो एक शराबी एक्ट्रेस है। अनुष्का को बउआ सिंह (शाहरुख खान) का किरदार पसंद है, जो बड़े-बड़े सपने देखने वाला मेरठ का एक बौना है। तो वहीं, जब बारी कैटरीना की आई तो उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट देखने के बाद वे आफिया युसुफजई भिंडेर (अनुष्का शर्मा) का किरदार करना चाहती थीं। लेकिन उन्हें यह रोल मिला नहीं। डायरेक्टर ने भी माना : शाहरुख ने कैट की टांग खींची और कहा - तो क्या उन्हें अपना किरदार पसंद नहीं है। इस पर कटरीना बोलीं- मुझे बबिता का किरदार पसंद है, लेकिन आफिया के किरदार से मुझे प्यार है। इतना कहते-कहते कटरीना इमोशनल हो गईं और बोलीं कि ...

लंदन में एटीपी फाइनल नहीं खेलेंगे नडाल

स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल इस साल लंदन में एटीपी फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। नडाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि बार्सिलोना में दाहिने घुटने का ऑपरेशन हुआ। इस सीजन कोर्ट पर उनका उतरना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "यह एक मुश्किल सीजन रहा है। जब मैं खेल सकता था तो कोर्ट पर बेहतरीन था, लेकिन चोटों के कारण कष्ट भी हुआ।" नडाल ने कहा, "मैंने पेरिस मास्टर्स और लंदन एटीपी फाइनल दोनों के लिए सब कुछ किया। मैं वास्तव में खेलना चाहता था, लेकिन पिछले हफ्ते पेरिस में पेट की समस्या थी और उसके बाद टखने में भी चोट लग गई।" नडाल ने कहा-जल्द ही कोर्ट पर लौटूंगा नडाल ने बताया कि, "कुछ समय पहले इस समस्या का पता चला। इससे मुझे परेशानी हुई। हालांकि, पेट की समस्या भी मुझे लंदन में खेलने से रोक रही है। मैं शरीर के बाहरी हिस्से को भी फिट करने में लगा हुआ हूं , जल्द ही कोर्ट पर दिखूंगा।" मशहूर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस दिशा वकानी ने पिछले साल मैटरनिटी लीव लेकर शो से ब्रेक लिया था। चर्चा थी कि दिशा अक्टूबर में इस शो प...