लंदन में एटीपी फाइनल नहीं खेलेंगे नडाल

स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल इस साल लंदन में एटीपी फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। नडाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि बार्सिलोना में दाहिने घुटने का ऑपरेशन हुआ। इस सीजन कोर्ट पर उनका उतरना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "यह एक मुश्किल सीजन रहा है। जब मैं खेल सकता था तो कोर्ट पर बेहतरीन था, लेकिन चोटों के कारण कष्ट भी हुआ।"

नडाल ने कहा, "मैंने पेरिस मास्टर्स और लंदन एटीपी फाइनल दोनों के लिए सब कुछ किया। मैं वास्तव में खेलना चाहता था, लेकिन पिछले हफ्ते पेरिस में पेट की समस्या थी और उसके बाद टखने में भी चोट लग गई।"

नडाल ने कहा-जल्द ही कोर्ट पर लौटूंगा

नडाल ने बताया कि, "कुछ समय पहले इस समस्या का पता चला। इससे मुझे परेशानी हुई। हालांकि, पेट की समस्या भी मुझे लंदन में खेलने से रोक रही है। मैं शरीर के बाहरी हिस्से को भी फिट करने में लगा हुआ हूं, जल्द ही कोर्ट पर दिखूंगा।"

मशहूर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस दिशा वकानी ने पिछले साल मैटरनिटी लीव लेकर शो से ब्रेक लिया था। चर्चा थी कि दिशा अक्टूबर में इस शो पर वापसी करेंगी लेकिन वे अब तक शो पर नजर नहीं आई हैं।

पति नहीं हैं वापसी से खुश:  अब सुनने में आ रहा है कि दिशा के शो पर वापस आने के फैसले से उनके पति खुश नहीं हैं। ऐसे में हो सकता है कि वे शो पर वापसी ना करें। सेट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो, ‘दिशा शो पर वापस आने के लिए तैयार हैं। वे फिर से काम शुरू करना चाहती हैं। यहां तक की उन्होंने अपना एंट्री प्रोमो भी शूट कर लिया है पर अब उनके पति उनकी वापसी से खुश नहीं हैं। वे चाहते हैं कि दिशा अपना कॅरिअर छोड़ कर बच्चे की परवरिश में ध्यान दें। इसकी वजह से अब दिशा कन्फ्यूज्ड हैं कि वे शो पर लौटें या नहीं।

मर्जी के खिलाफ नहीं जा सकतीं दिशा: वे काम भी करना चाहती हैं पर अपने पति की मर्जी के खिलाफ भी नहीं जा सकतीं। उन्होंने प्रोड्यूसर असित मोदी से बात कर ली है और अब वे इस शो पर वापस नहीं लौटेंगी। अब चैनल और मेकर्स ने भी उनके वापस आने की उम्मीद छोड़ दी है।’

कॉमेडी कैटेगरी में नंबर-1 है शो: खास बात यह है कि बीते एक साल से दिशा की गैरमौजूदगी से भी इस शो पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। शो अभी भी कॉमेडी कैटेगरी में नंबर-1 पोजीशन पर है और दर्शकों में अपनी पॉपुलैरिटी बनाए हुए है। ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स फिलहाल दिशा को किसी और एक्ट्रेस से रिप्लेस भी ना करें। मेकर्स शो में अब गोकुलधाम सोसाइटी के दूसरे कपल्स पर ज्यादा फोकस करेंगे। वहीं अगर दिशा फिर से शो जॉइन करना चाहेंगी हैं तो मेकर्स को इससे कोई परेशानी नहीं होगी। उनका शोे में स्वागत है।

Comments

Popular posts from this blog

从自治讨论到围捕民主人士 香港立法会选举前纷争再起

记者来鸿:一个良心记者需要担心的时代

إيقاع جديد للحياة في واشنطن بعد حظر التجول