अनुष्का वाला रोल पाने के लिए रोने लगी थीं कटरीना कैफ
फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है। कई दर्शकों ने तो उनके किरदार को शाहरुख से भी ज्यादा पसंद किया है। कैटरीना कैफ को इस बात का अंदाजा पहले से था तभी तो वे अनुष्का वाला किरदार पाने के लिए डायरेक्टर के सामने गिड़गिड़ा रही थीं। खुद कैटरीना ने यह खुलासा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के स्पेशल सेगमेंट 'जीरो का सच' में किया है।
बोलते हुए इमोशनल हो गईं कैटरीना : शाहरुख को बबिता कुमारी (कैटरीना कैफ) का किरदार पसंद है, जो एक शराबी एक्ट्रेस है। अनुष्का को बउआ सिंह (शाहरुख खान) का किरदार पसंद है, जो बड़े-बड़े सपने देखने वाला मेरठ का एक बौना है। तो वहीं, जब बारी कैटरीना की आई तो उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट देखने के बाद वे आफिया युसुफजई भिंडेर (अनुष्का शर्मा) का किरदार करना चाहती थीं। लेकिन उन्हें यह रोल मिला नहीं।
डायरेक्टर ने भी माना : शाहरुख ने कैट की टांग खींची और कहा - तो क्या उन्हें अपना किरदार पसंद नहीं है। इस पर कटरीना बोलीं- मुझे बबिता का किरदार पसंद है, लेकिन आफिया के किरदार से मुझे प्यार है। इतना कहते-कहते कटरीना इमोशनल हो गईं और बोलीं कि वे इस रोल के लिए डायरेक्टर आनंद एल राय के सामने रो पड़ी थीं। आनंद ने भी इस बात की पुष्टि की- हां कटरीना आफिया का रोल करना चाहती थीं।
छरहरा शरीर, चाल-ढाल में नजाकत। सुंदरता के इन तय प्रतिमानों को तोड़ मस्क्युलर बॉडी बनाने वाली देश की टॉप बॉडी बिल्डर। इन्होंने जो रास्ता चुना, उस पर इनके घरवालों की तिरछी नजर और बाहरवालों की टिप्पणियों ने कांटे बिछाए थे, लेकिन इन्होंने सबको जवाब देने के बजाय खुद से यही कहा- सुंदरता की कोई गढ़ी हुई परिभाषा नहीं हो सकती। मैं अपने जिस तरीके में आत्मविश्वास के साथ अच्छा महसूस करूं, मेरे लिए वही सुंदरता।
2013 में आई केदारनाथ त्रासदी के बैकड्रॉप पर बनी फिल्म केदारनाथ का पहला गाना रिलीज किया गया है। डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने अपने ट्विटर पर गाना शेयर करते हुए लिखा- आज #धनतेरस के शुभ दिन पर, भोलेनाथ का नाम लेकर... आइये, #Kedarnath यात्रा का आरम्भ करते है, #NamoNamo। गौरतलब है कि फिल्म 7 दिसम्बर को रिलीज होगी।
दिखी केदारनाथ की खूबसूरत वादियां : नमो नमो गाना भगवान शंकर काे समर्पित है। इस गाने में दिखाया गया है कि किस तरह सुशांत का किरदार एक तीर्थ यात्री को अपनी पीठ पर बैठाकर केदारनाथ धाम के दर्शन करवाता है। इसी गाने में केदारनाथ के चारों ओर बिखरी खूबसूरत वादियों को भी दिखाया गया है। गाने में म्यूजिक और आवाज दोनों अमित त्रिवेदी ने दिए हैं। गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है।
सैफ की बेटी की डेब्यू फिल्म : केदारनाथ से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में इनके अलावा नितिश भारद्वाज, अलका अमीन, सोनाली सचदेव, पूजा गौर और निशांत दाहिया भी शामिल हैं।
रिलीज से पहले विवादों में फिल्म : रिलीज से पहले ही यह विवादों में फंसती नजर आ रही है। टीजर लॉन्च के बाद केदारनाथ तीर्थ के पुरोहितों ने इस फिल्म को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। केदारनाथ में पुजारियों के संगठन केदार सभा के चेयरमैन विनोद शुक्ला का कहना है- अगर फिल्म को बैन नहीं किया गया तो हम आंदोलन करेंगे। हमें पता चला है कि यह फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देती है और इससे हिंदू भावनाएं आहत हो रही हैं।

Comments
Post a Comment